मुख्य पृष्ठ   अंतरराष्ट्रीय   राष्ट्रीय समाचार   खेल जगत   लेखक फिचस॔   राशिफल   कार्टून   फोटो गैलरी
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित ह ...  औंर…

 आज का सवाल
जम्मू पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सभी सीमाएं पार कीं ?


73
17
   

खेल समाचार - विस्तार में  
 
कंगारूओं को कड़ी चुनौती देंगे युवी के योद्धा
टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कतार में खड़ी रिजर्व बेंच युवा क्रिकेटर युवराज सिंह की अगुआई में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की ओर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच में उतरेंगी तो उनके पास खोने को कुछ नहीं होगा अलबत्ता अच्छे प्रदर्शन के जरिए वे चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींच सकते हैं। उपकप्तान सुब्रह्मणयम बद्रीनाथ पहले दो टेस्ट के लिए टीम में जगह पा चुके हैं। युवराज समेत उनके साथी खिलाड़ी अगले चार दिन में अच्छा प्रदर्शन करके तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए अपना दावा पेश करना चाहेंगे। वहीं आस्ट्रेलियाई खेमे को पहले ही करारा झटका लग चुका है क्योंकि 36 वर्षीय लेग स्पिनर ब्रायस मैकगेन कंधे की चोट के कारण अभ्यास मैच नहीं खेल पा रहे हैं जबकि बुखार से जूझ रहे हरफनमौला शेन वाटसन का खेलना भी संदिग्ध है। आस्ट्रेलियाई कोच टिम नीलसन को उम्मीद है कि पीयूष चावला और प्रज्ञान ओझा का सामना करके उनके बल्लेबाज नौ अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को खेलने का अभ्यास कर लेंगे। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले बद्रीनाथ ने कहा, यह मैच मेरे लिए अब काफी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि इससे मुझे आस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों को खेलने का मौका मिलेगा जिससे मेरा सामना टेस्ट सीरीज में हो सकता है। कप्तान युवराज सिंह के लिए भी मोर्चे से अगुआई करके यह साबित करने का समय है कि वह टेस्ट टीम के लिए उपयोगी हैं। वसीम जाफर और आकाश चोपड़ा भी अच्छी पारियां खेलने की फिराक में होंगे हालांकि वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बेहतरीन फार्म के कारण टेस्ट टीम में किसी और सलामी बल्लेबाज की फिलहाल जरूरत नहीं दिख रही। एक समय भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा रहे इरफान पठान को भी नए सिरे से खुद को साबित करना होगा और उनके लिए आस्ट्रेलिया से बेहतर प्रतिद्वंद्वी नहीं हो सकता था।
« Back   
 
Wednesday,Wednesday, September 08, 2010
 
 
  © यू.पी. खबर 2007-2008