मुख्य पृष्ठ   अंतरराष्ट्रीय   राष्ट्रीय समाचार   खेल जगत   लेखक फिचस॔   राशिफल   कार्टून   फोटो गैलरी
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित ह ...  औंर…

 आज का सवाल
जम्मू पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सभी सीमाएं पार कीं ?


73
17
   

खेल समाचार - विस्तार में  
 
1983 की जीत से भी शानदार है बिंद्रा का गोल्ड,तस्वीरों में पेइंचिंग में वे गोल्डन मोमेंट्स!
नई दिल्ली : अभिनव बिंद्रा ने पेइचिंग ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर वह काम कर दिया जो तकरीबन एक सदी से कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था। इस शानदार उपलब्धि के लिए देश के हर कोने से अभिनव बिंद्रा के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अभिनव बिंद्रा को इस कामयाबी पर बधाई दी है। अलग-अलग संदेश में उन्होंने बिंद्रा की जीत को स्वर्णिम प्रदर्शन बताया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत के आर्किटेक्ट कपिल देव ने अभिनव बिंद्रा को बधाई देते हुए कहा है कि ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने से भी बड़ी उपलब्धि है। खेल मंत्री एम. एस. गिल ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है और मुझे यकीन है कि भविष्य में ऐसे और कई मेडल मिलेंगे। खेल मंत्री एम. एस. गिल ने अभिनव बिंद्रा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि अभिनव ने ओलिंपिक में इतिहास रचा है और इससे और खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे जिससे भारत को भविष्य में कई और मेडल मिलेंगे। भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने बिंद्रा को देश का सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज बताया है और कहा है कि यह गोल्ड मेडल भारत के अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर आने का प्रतीक है। कलमाडी ने कहा कि अभिनव बिंद्रा की उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। 1996 ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बिंद्रा को बधाई दी है और कहा है कि बिंद्रा की जीत से पेइंचिंग ओलिंपिक में मौजूद पूरे भारतीय दल को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
« Back   
 
Wednesday,Wednesday, September 08, 2010
 
 
  © यू.पी. खबर 2007-2008