|
|
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
|
|
|
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित होकर मेरठ आये कमिश्नर श्रवण कुमार शर्मा रात करीब साढे़ नौ बजे पत्नी के साथ कमिश्नर आवास पर पहुंचे। वहां डीएम और कार्यवाहक मण्डलायुक्त कामिनी रतन चौहान ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद डीएम से कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। श्री शर्मा 1992 बैच के आईएएस हैं। मेरठ से पूर्व वह आगरा में इसी पद पर थे।इससे पूर्व गौतमबुद्धनगर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, श्रावस्ती आदि में वह डीएम के पद पर रह चुके हैं। मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मेरठ मंडल में यह उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का समाज को पूरा लाभ मिल सके । इसके लिए वह पारदर्शिता व सही क्रियान्वयन पर ध्यान देंगे। समाज के उपेक्षित वर्ग को छात्रवृत्ति और पेंशन जैसी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जायेगा। इसके साथ ही मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ जैसे शहरों के साथ ही कस्बों का शहरी तर्ज पर विकास कराने पर ध्यान दिया जायेगा ताकि मेरठ मण्डल सड़क, पानी, सफाई जैसे मामलों में पीछे ना रहे। कमेले मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। इस पर पहले वह पूरी जानकारी एकत्र करेंगें, लेकिन फिर भी किसी समस्या का निदान समाज को बांट कर नहीं किया जाना चाहिये। समाज के प्रत्येक वर्ग को सौहार्द और भाईचारा कायम रखकर इस समस्या का निदान करने पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की। मजेदार बात यह है कि मेरठ आगमन के चन्दमिनट बाद हि कमेले के विषय पर चर्चा का प्रयास किया गया ।
|
|
« Back |
|