मुख्य पृष्ठ   अंतरराष्ट्रीय   राष्ट्रीय समाचार   खेल जगत   लेखक फिचस॔   राशिफल   कार्टून   फोटो गैलरी
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित ह ...  औंर…

 आज का सवाल
जम्मू पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सभी सीमाएं पार कीं ?


73
17
   

राष्ट्रीय समाचार - विस्तार में  
 
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर फिर निशाना साधा और कहा कि रेलवे के मुनाफे के बारे में उन्होंने आंकड़ों की बाजीगरी करके देश को गुमराह किया है बिहार बर्बाद करने वाला अच्छा रेलमंत्री कैसे : नीतीश
पटना, यूपीखबर ब्यूरो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद मुखिया व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर फिर निशाना साधा और कहा कि रेलवे के मुनाफे के बारे में उन्होंने आंकड़ों की बाजीगरी करके देश को गुमराह किया है। जिस व्यक्ति ने अपने 15 सालों के कार्यकाल में बिहार को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया वह रेल मंत्री के रूप में इतना अच्छा काम कैसे कर सकता है। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रेलवे के 90 हजार करोड़ रुपए के सरप्लस होने संबंधी लालू के बयान के बाद गत दिवस संसद में स्पष्टीकरण दिया कि रेलवे के व्यय और लाभांश को काटने के बाद उसके पास कुल 8,360 करोड़ रुपए बचते हैं। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे इस बात को लेकर हमेशा शंका होती थी कि बिहार में अपने 15 साल के शासनकाल के दौरान प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहंुचा देने वाला व्यक्ति रेल मंत्री के तौर पर कैसे इतना अच्छा काम कर रहा है कि प्रधानमंत्री तक उसकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पूर्व रेलमंत्री ने आय-व्यय की मान्य बजटीय पद्धति ही बदल दी। ठीक वही किया जैसे कोई दुकानदार बिक्री बताए लेकिन खर्चे का हिसाब न दे। ऐसा कर लालू ने जनता की आंखों में धूल झोंकने का अपराध किया। आजादी के बाद से किसी भी सरकारी नुमाइंदे ने इस तरह का कृत्य नहीं किया है। अब बचाव की मुद्रा में हैं। कह रहे हैं कि आय-व्यय की पद्धति बदली तो उसके लिए अधिकारी दोषी हैं। यह वैसे ही जैसे-मार पड़ी समशेरन की तो महाराज मैं नाई हूं! आय-व्यय का लेखा रेल बजट में रहता है। कमेटी रिपोर्ट में नहीं। ममता बनर्जी ने श्वेत पत्र जारी करने की बात कही है। हमारी मांग है कि श्वेत-पत्र में पिछले 10 साल की चर्चा हो न कि सिर्फ 5 साल की। अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व वाली राजग सरकार में रेल मंत्री रहे नीतीश कुमार ने कहा, रेल मंत्री रहते हुए हमने 17 हजार करोड़ रुपए सेफ्टी पर खर्च किए। पटरियों की सेहत दुरूस्त की। लालू ने पटरियों को दुहा। सुरक्षा की अनदेखी की। खामियाजा अब भुगतना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, बाजार के उतार चढ़ाव से रेल सीधे जुड़ी है। मंदी का दौर होगा तो घाटा होगा। तेजी होगी तो मुनाफा होगा।
« Back   
 
Wednesday,Wednesday, September 08, 2010
 
 
  © यू.पी. खबर 2007-2008