मुख्य पृष्ठ   अंतरराष्ट्रीय   राष्ट्रीय समाचार   खेल जगत   लेखक फिचस॔   राशिफल   कार्टून   फोटो गैलरी
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित ह ...  औंर…

 आज का सवाल
जम्मू पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सभी सीमाएं पार कीं ?


73
17
   

राष्ट्रीय समाचार - विस्तार में  
 
पुलिस कप्तान बदले
राज्य की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की मुहिम के तहत सरकार ने देर रात फिर 16 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में आईजी स्तर के तीन, डीआईजी स्तर के छह तथा एसपी स्तर के सात अधिकारियों की तैनाती बदली गयी है। जिसके चलते आगरा, कानपुर नगर, गोरखपुर, बहराइच, अम्बेडकरनगर, मथुरा तथा शाहजहांपुर जिले के पुलिस कप्तान बदले गये हैं। इसके अलावा आईजी कार्मिक आनन्द कुमार को गृह सचिव बनाया गया है तथा लखनऊ रेंज के आईजी एके जैन से अब आईजी पीएसी का कार्यभार ले लिया गया है। देर रात गृह विभाग से जारी हुई तबादला सूची के अनुसार एके जैन अब लखनऊ रेंज के आईजी पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही आईजी मुख्यमंत्री सुरक्षा और आईजी एटीएस लखनऊ जोन का कार्य देखेंगे। जबकि आईजी प्रशासन अलोक प्रसाद अपने इस पद के साथ ही आईजी कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। आईजी कार्मिक का पद आनन्द कुमार के गृह सचिव बनाये जाने से रिक्त हुआ था। डीआईजी स्तर के अफसरों में झांसी रेंज के डीआईजी बद्री प्रसाद सिंह को अब आगरा का डीआईजी/ एसएसपी बनाया गया है और डीआईजी/एसएसपी गोरखपुर अभय कुमार को पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में डीआईजी बनाकर भेजा गया है। डीआईजी दूरसंचार के पद पर तैनात नीरा रावत को डीआईजी/एसएसपी कानपुर नगर बनाया गया है और आगरा पीएसी सेक्टर के डीआईजी वाईके पचौरी को अब देवीपाटन परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। जबकि यहां तैनात रहे आनन्द स्वरूप को अब गोरखपुर का डीआईजी/एसएसपी बना दिया गया है। कानपुर नगर के डीआईजी/एसएसपी हरिराम शर्मा को अब डीआईजी दूरसंचार के पद पर तैनात किया गया है। डीजीपी मुख्यालय से संबंद्ध लालजी शुक्ला को बहराइच का नया कप्तान बनाया गया है। गाजियाबाद में पीएसी की 41वीं वाहिनी के सेनानायक आरके स्वर्णकार को अम्बेडकर नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार मथुरा के एसएसपी ए सतीश गणेश को अब एटा में पीएसी की 43वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है और अम्बेडकर नगर से हटाये गये बीडी पाल्सन मथुरा के नये एसएसपी बनाये गये हैं। गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कृष्ण मोहन को शाहजहांपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है, जबकि यहां से हटायी गयी बीना भूकेश को 47वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक बना दिया गया है। बहराइच से हटाये गये ओपी सागर को लखनऊ में 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
« Back   
 
Wednesday,Wednesday, September 08, 2010
 
 
  © यू.पी. खबर 2007-2008