मुख्य पृष्ठ   अंतरराष्ट्रीय   राष्ट्रीय समाचार   खेल जगत   लेखक फिचस॔   राशिफल   कार्टून   फोटो गैलरी
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित ह ...  औंर…

 आज का सवाल
जम्मू पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सभी सीमाएं पार कीं ?


73
17
   

अंतरराष्ट्रीय समाचार - विस्तार में  
 
हस्तिनापुर में बसपा विधायक योगेश वर्मा समानांतर सरकार चला रहे हैं। प्लाटों पर कब्जे करा रहे हैं और लोगों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं।
सांसद संजय चौहान शनिवार को प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। हस्तिनापुर में बसपा विधायक योगेश वर्मा समानांतर सरकार चला रहे हैं। प्लाटों पर कब्जे करा रहे हैं और लोगों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। बिजनौर सीट से रालोद सांसद संजय चौहान शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात बुरे हैं। प्रमुख सचिव गृह खुद स्वीकार चुके हैं कि थाने बिक रहे हैं। टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा। इन समस्याओं का हल हरित प्रदेश है। योगेश वर्मा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा सांधन प्रकरण में नाम आने से खफा विधायक लेखपाल हत्याकांड में धीरज को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। रालोद किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। आठ माह से मवाना में इंस्पेक्टर नहीं है। इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के प्रति कितनी सजग है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार और देहरादून रेलवे लाइन का दोहरीकरण और मेरठ- हस्तिनापुर-बिजनौर को रेल मार्ग से जुड़वाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों को भी साथ लेकर संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे। विद्युत समस्या गंभीर है। उपलब्ध बिजली भी सुचारू रूप से नहीं मिल रही है। गांवों में दो-तीन घंटे बिजली देकर रिकार्ड में अधिक दिखाई जाती है। रालोद ने प्रदेश सरकार में शामिल रहते दादरी प्रोजेक्ट शुरू कराया था, लेकिन केन्द्र के असहयोग से सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने कलक्ट्रेट में डीएम कामिनी चौहान रतन से भेंट कर सांधन प्रकरण में विधायक के खिलाफ तहरीर देने पर भी मुकदमा दर्ज न होने और रिकार्ड में अधिक विद्युत आपूर्ति दर्शाने की शिकायत की। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, नरेन्द्र खजूरी, युवा नेता सुनील रोहटा, गीता प्रकाश, रविन्द्र काकरान, कुशलवीर राठी, सुखवीर सिंह, योगेन्द्र फौजी आदि मौजूद थे।
« Back   
 
Wednesday,Wednesday, September 08, 2010
 
 
  © यू.पी. खबर 2007-2008