मुख्य पृष्ठ   अंतरराष्ट्रीय   राष्ट्रीय समाचार   खेल जगत   लेखक फिचस॔   राशिफल   कार्टून   फोटो गैलरी
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित ह ...  औंर…

 आज का सवाल
जम्मू पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सभी सीमाएं पार कीं ?


73
17
   

मुख्य समाचार - विस्तार में  
 
पुलिस अधिकारियों की जानबूझकर लापरवाही करने वालों का आकलन होगा--आईजी मोहम्मद जावेद अख्तर
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता नये आईजी मोहम्मद जावेद अख्तर ने कहा कि अक्षय कांड की नये सिरे से विवेचना की जाएगी और इस घटना में शामिल सही लोगों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दंगे में शामिल लोगों को जेल भेजा जाएगा। आईजी मोहम्मद जावेद अख्तर शुक्रवार मेरठ पहुंचे और चार्ज लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षय कांड को वह चुनौती के तौर पर ले रहे हैं। इसमें पहले चाहे जो भी रहा हो लेकिन अब नये सिरे से विवेचना की जायेगी और असली लोगों को सामने लाया जायेगा। इस केस को जल्दी ही वर्कआउट किया जायेगा। इस केस को रेंज की वेस्ट टीम को सौंपा जाएगा। इसमें दूसरे जिलों के पुलिस अधिकारी भी हो सकते हैं। यह पूछने पर कि इस केस में कई पुलिस अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आयी है तो उन्होंने कहा कि जानबूझकर लापरवाही करने वालों का आकलन होगा। आईजी आईजी ने कहा कि उनका जोर बेसिक पुलिसिंग पर रहेगा। अगर यह पुलिसिंग ठीक होगी तो कानून का राज रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शातिर अपराधियों का चिन्हीकरण किया जायेगा और अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई होगी। आईजी ने यह भी कहा कि हर छोटी बड़ी घटना का पंजीकरण होगी और जो लोग रिपोर्ट नहीं लिखते है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। श्री मोहम्मद जावेद अख्तर 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले मेरठ में डीआईजी रेंज भी रह चुके हैं उस समय भी अनेक अपराधियों पर शिकन्जां कसा था
« Back   
 
Wednesday,Wednesday, September 08, 2010
 
 
  © यू.पी. खबर 2007-2008