मुख्य पृष्ठ   अंतरराष्ट्रीय   राष्ट्रीय समाचार   खेल जगत   लेखक फिचस॔   राशिफल   कार्टून   फोटो गैलरी
मीडिया से रूबरू होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा व मजबूत प्रशासन जनता को मिले। साथ ही विकास की गति तेज हो सके। मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा
मेरठ, यूपीखबर सवांददाता मेरठ मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री शर्मा ने कहा कि मेरठ मंडल के विकास को गति और सुदृढ़ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। आगरा से स्थानांतरित ह ...  औंर…

 आज का सवाल
जम्मू पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की सभी सीमाएं पार कीं ?


73
17
   

मुख्य समाचार - विस्तार में  
 
अगर उनका वेतन में काम नहीं चल रहा है तो नौकरी छोड़ दें न्यायिक अधिकारी
मेरठ यूपीखबर मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल वकीलों को गरिमा बनाये रखने की सीख दे गये। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारी मर्यादित सीमाओं में रहकर काम करें और पद की गरिमा को बनाये रखें। मेरठ बार एसोसिएशन के नानक चंद सभागार में शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने अपने अभिनंदन समारोह के अवसर पर कहा कि मेरठ की बार एसोसिएशन हमेशा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अग्रणी बार एसोसिएशन रही है। वह चाहते हैं कि मेरठ की बार एसोसिएशन प्रदेश की मॉडल बार एसोसिएशन बने। न्यायमूर्ति श्री मित्तल ने कहा कि वकीलों को अपनी न्यायिक गरिमा को बनाये रखना चाहिये और न्यायिक अधिकारियों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को भी कुछ सीख दी कि अगर उनका वेतन में काम नहीं चल रहा है तो उन्हें मर्यादित सीमा में रहते हुए पद छोड़ देना चाहिए। इस पूर्व मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह धामा व महामंत्री सतीश कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र पाल शर्मा, अजय त्यागी, राजेन्द्र सिंह जानी, वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाल सिंह, कैलाश चंद गौतम, अजय कुमार, पीताम्बर सिंह त्यागी, अजय कुमार आदि ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष एसपी रस्तोगी ने न्यायमूर्ति का जीवन परिचय पढ़ा वहीं अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह धामा व महामंत्री सतीश शर्मा के साथ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने न्यायमूर्ति को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जज अरुण कुमार जैन व डीआईजी ब्रजभूषण ने भी न्यायमूर्ति का स्वागत किया। बार चुनाव में खर्च कम करना चाहिये मेरठ : मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में होने वाले खर्च को न्यायमूर्ति ने भी अधिक मानते हुए वकीलों से कहा कि वह चुनाव में खर्च कम किया करें। ताकि पैसे का दुरुपयोग रोका जा सके। न्यायमूर्ति के बयान की सराहना मेरठ : मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा, पूर्व अध्यक्ष अनिल बख्शी, अजय त्यागी और एमपी शर्मा आदि ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल की वकीलों और जजों को दी गई सीख की सराहना की है।
« Back   
 
Wednesday,Wednesday, September 08, 2010
 
 
  © यू.पी. खबर 2007-2008